लीमा:  पेरू के पुरातत्वविदों ने लीमा के उत्तर
में एक घाटी में प्राचीन अल पराइसो
 स्थल पर एक मंदिर खोजा है जिसे करीब 5,000 साल पुराना
समझा जा रहा है। 
देश के संस्कृति मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
यह प्राचीन शहर कराल की तर दुनिया का सबसे पुराना स्थल
है। इस खोज को 
‘टेंपल ऑफ फायर’ की संज्ञा दी गयी है जो अल पराइसो के मुख्य पिरामिड
के एक 
भाग में मिला है। मार्को गुइलेन खोज करने वाले अनुसंधानकर्ताओं के दल के
प्रमुख
 हैं। पुरातत्वविदों ने जनवरी के मध्य में इस स्थल का पता लगाया। वे चिलन रिवर
 घाटी में लीमा से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित 4,000 साल पुराने अल पराइसो
 में एक संरक्षण
कार्य में लगे थे। उप संस्कृति मंत्री राफेल
वारोन ने संवाददाताओं
 को इस बारे में जानकारी दी। पुरातत्वविदों का मानना है कि प्राचीन
तटीय सभ्यता 
में कपास समेत कुछ फसलें उगाई जाती थीं।


No comments:
Post a Comment